Couples Destination Place: वैलेंटाइन वीक आने वाला है। प्यार का ये हफ्ता हर कपल के लिए खास होता है। इस पूरे हफ्ते पार्टनर एक-दूसरे को स्पेशल फील कराने की कोशिश करते हैं। कुछ कपल्स ऐसे होते हैं जो वैलेंटाइन वीक के दौरान कहीं घूमने का प्लान बनाते हैं। अगर आप भी कहीं घूमने जा रहे हैं तो यहां हम आपको कुछ खास वेकेशन डेस्टिनेशन के बारे में बताने जा रहे हैं।
अगर आप वैलेंटाइन वीक के दौरान कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो दक्षिण भारत सही विकल्प हो सकता है। अगर आप व्यस्त जीवनशैली से छुट्टी लेना चाहते हैं और शांति की तलाश में हैं तो दक्षिण भारत की यात्रा करना सबसे अच्छा विकल्प होगा। आपको यहां बहुत ही आराम महसूस होने वाला है।
वायनाड
अगर आप अपनी छुट्टियां प्रकृति के करीब बिताने जा रहे हैं तो आप केरल के वायनाड जा सकते हैं। यह एक ऑफ-बीट जगह मानी जाती है। यहां अन्य जगहों की तरह भीड़भाड़ नहीं है। यहां आप प्रकृति को करीब से जान सकेंगे। कपल्स के लिए यह एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है।
अंडमान निकोबार आइलैंड
अगर आपको समुद्र तट पसंद हैं तो आप अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी छुट्टियां मनाने जा सकते हैं। यहां आप अपने पार्टनर के साथ खूब एन्जॉय करने वाले हैं। यहां आप लग्जरी क्रूज पर सफर कर सकते हैं। यहां आप आइलैंड होपिंग से लेकर स्कूबा डाइविंग तक कई चीजों का मजा ले सकते हैं।
हम्पी
कर्नाटक का हम्पी लोगों का पसंदीदा हॉलिडे डेस्टिनेशन है। साइकिल चलाने और अकेले समय बिताने के लिए यह जगह बिल्कुल उपयुक्त है। यह शहर तुंगभद्रा नदी के तट पर स्थित है। अगर आप तनाव मुक्त रहना चाहते हैं तो यहां अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं।
दक्षिण भारत में कई ऐसी जगहें हैं, जिनकी लोकेशन आपका मन मोह लेंगी। उत्तर भारत के लोगों के लिए दक्षिण भारत जाना थोड़ा समय लेने वाला और महंगा हो सकता है, लेकिन आप एक बार यहां की यात्रा की योजना बना सकते हैं।