Homeलाइफस्टाइलBest herbal tea for health: किचन में पड़ी इन...

Best herbal tea for health: किचन में पड़ी इन 4 चीजों से बनाए हर्बल टी, शरीर पर दिखेगा गजब का असर

Best herbal tea for health: ज्यादातर लोग व्यस्त जीवनशैली और गलत खान-पान जैसी बुरी आदतों की चपेट में हैं। इस तरह की जीवनशैली का असर अब गांव के लोगों पर भी पड़ने लगा है। अगर यह दिनचर्या लंबे समय तक जारी रहे तो कम उम्र में ही हार्ट अटैक, खराब कोलेस्ट्रॉल, हाई बीपी जैसी समस्याएं होने लगती हैं। यहां तक कि तेजी से वजन बढ़ने के कारण लोगों को मोटापे की शिकायत भी हो रही है। मोटापा एक ऐसी बीमारी है जिसे हल्के में लिया जाता है लेकिन यह हमारे शरीर को बीमारियों का घर बना देता है। खान-पान की आदतें बदलने से हमारा स्वास्थ्य काफी हद तक सुधर जाता है।
दरअसल, भारतीयों की रसोई में कई ऐसी चीजें मौजूद होती हैं जो सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। क्या आप जानते हैं कि नींबू और ग्रीन टी जैसे पेय पदार्थ पीने से शरीर में कई सकारात्मक बदलाव आते हैं। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि इन 5 हर्बल चाय को पीकर आप स्वस्थ और फिट दिख सकते हैं।

अदरक वाली चाय के फायदे

अदरक सदियों से दुनिया भर के लोगों के आहार का हिस्सा रहा है और इसका कारण इसके औषधीय गुण हैं। इससे बनी चाय पीने से हमारा इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और त्वचा में भी चमक आती है।अगर आप रोजाना अदरक से बनी काली चाय पीते हैं, तो यह शरीर में कहीं भी सूजन को कम कर सकती है। इसलिए खाली पेट अदरक की चाय पीने की आदत डालें।

पुदीने की चाय

अगर आप गर्मियों में चाय के लिए बेस्ट ऑप्शन तलाश रहे हैं तो आप इसके लिए पुदीना चुन सकते हैं। यह पेट की सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। रोजाना खाली पेट पुदीने की चाय पीने से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है। खास बात यह है कि पुदीने की चाय पीने से हल्कापन महसूस होने के साथ-साथ शरीर पूरे दिन ऊर्जावान बना रहता है।

कैमोमाइल चाय

कैमोमाइल फूलों से बनी इस चाय का सेवन ज्यादातर उत्तर भारत में किया जाता है। यह हर्बल चाय एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है। रोजाना इससे बनी चाय पीने से तनाव दूर होता है और रात को अच्छी नींद आती है।

नीबू चाय

नींबू स्वास्थ्य, त्वचा और बालों के लिए सबसे अच्छा इंग्रेडिएंट है। इसका सबसे बड़ा तत्व विटामिन सी है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने समेत कई अन्य स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है। एक कप नींबू की चाय पीने से शरीर हाइड्रेटेड रहता है। क्योंकि इसमें सीट्रस है, यह हमारे शरीर को डिटॉक्सीफाई करने में सक्षम है।

Latest Articles