Holi 2024: होली एक ऐसा त्योहार है जिसका लोग साल भर इंतजार करते हैं। यह त्यौहार भाईचारे, आपसी प्रेम और सद्भाव को भी बढ़ावा देता है। हर साल फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा की रात को होलिका दहन किया जाता है और अगले दिन होली मनाई जाती है। इस वर्ष फाल्गुन Holi 2024 पूर्णिमा तिथि 24 मार्च को सुबह 09:54 बजे शुरू होगी। यह तिथि अगले दिन यानी 25 मार्च को दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर समाप्त होगी। ब्रज में होली का त्योहार 40 दिनों तक अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है। ऐसे में यहां दूर-दूर से लोग होली खेलने आते हैं. अगर आप भी इस बार मथुरा-वृंदावन में होली खेलने का प्लान बना रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखें।
होली का त्योहार
अगर आप वृन्दावन की असली होली देखना चाहते हैं तो रंगभरी एकादशी पर यहां जरूर जाएं। इस दिन हर गली-मोहल्ले में होली का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। यहां आपको लोग सिर्फ गुलाल से ही नहीं बल्कि पानी के रंगों से भी होली खेलते दिख जाएंगे।
जाने का प्लान
ब्रज में होली मनाने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। ऐसे में अगर आप जाने का प्लान बना रहे हैं तो पहले से ही अपना होटल बुक कर लें। हो सकता है कि भीड़ के कारण यहां जाने पर आपको होटल खाली न मिले।
कपड़ों का ख्याल
होली खेलने के लिए अपने कपड़ों का खास ख्याल रखें. अगर आपके कपड़े आरामदायक नहीं हैं तो आपको भीड़-भाड़ वाली जगहों पर दिक्कत हो सकती है।
खाने की चीजें
होली के दिन भारी भीड़ होने के कारण आपको होटलों में खाना खाने के लिए लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ सकता है। ऐसे में इस बात का ध्यान रखें कि अपने साथ कुछ खाने की चीजें जरूर रखें, ताकि आपको भूखा न रहना पड़े।