Homeलाइफस्टाइलMorning Drink: एलोवेरा जूस से करें दिन की शुरुआत,...

Morning Drink: एलोवेरा जूस से करें दिन की शुरुआत, मिलेंगे कई फायदे

Morning Drink: भारत में ज्यादातर लोग अपने दिन की शुरुआत चाय या कॉफी से करते हैं। इनमें से कुछ लोगों की सुबह कैफीन के बिना नहीं होती। लोग इसके इतने आदी हो गए हैं कि अब अगर वे सुबह चाय या कॉफी नहीं पीते तो पूरा दिन सुस्ती महसूस करते हुए बिताते हैं। कुछ लोग वजन घटाने के सफर में भी चाय और कॉफी नहीं छोड़ पाते हैं, ऐसे में हम आपको दिन की शुरुआत करने के लिए कुछ हेल्थ टिप्स बता रहे हैं, जो न सिर्फ आपको स्वस्थ रखेंगे बल्कि आपकी त्वचा को भी चमकदार बनाएंगे।
सुबह की शुरुआत में आप चाय-कॉफी की जगह हेल्दी जूस पी सकते हैं। दिन की शुरुआत करने के लिए एलोवेरा जूस सबसे अच्छा माना जाता है। रोज सुबह एलोवेरा जूस पीने से न केवल आपका स्वास्थ्य बेहतर होता है बल्कि आपकी त्वचा और बाल भी घने होते हैं। बालों पर एलोवेरा मास्क लगाने से उनकी चमक बढ़ती है और बाल मजबूत भी होते हैं। चाहे पाचन में सुधार करना हो या ब्लड शुगर को नियंत्रित करना हो या मौखिक स्वास्थ्य में सुधार करना हो, एलोवेरा का उपयोग हर तरह से फायदेमंद है।

रोज सुबह एलोवेरा जूस पीने से होते हे यह फायदे।

1. एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर

एलोवेरा में पॉलीफेनोल्स, एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होता है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट होने के कारण यह शरीर में फ्री रेडिकल्स को निष्क्रिय करने का काम करता है। एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होने के कारण यह आंतों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।

2.विटामिन सी से भरपूर

जिन लोगों के शरीर में विटामिन सी की कमी है उन्हें रोज सुबह खाली पेट एलोवेरा जूस जरूर पीना चाहिए। विटामिन सी एक प्रकार का एंटीऑक्सीडेंट है जो शरीर को आयरन को अवशोषित करने में मदद करता है। यह एंटीबॉडी और कोलेजन बनाने में अहम भूमिका निभाता है। ये घाव भरने के लिए आवश्यक हैं।

3. ओरल हेल्थ में सुधार करता है

एलोवेरा जेल में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जिसके कारण यह मसूड़ों की सूजन को कम करने के साथ-साथ ओरल हेल्थ को भी बेहतर बनाने में मदद करता है। सांसों की दुर्गंध से छुटकारा पाने के लिए आप रोजाना एलोवेरा जूस से गरारे भी कर सकते हैं।

Latest Articles