Basant Panchami 2024: पंचांग के अनुसार इस साल बसंत पंचमी 14 फरवरी को पड़ रही है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन मां सरस्वती का जन्म हुआ था, इसलिए बसंत पंचमी के दिन मां शारदे की पूजा की जाती है। ज्योतिषाचार्य पंजक पाठक ने बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए कुछ आसान और सरल उपाय बताए हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, ऐसा करने से मां सरस्वती हमें सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं। इससे सफलता के रास्ते में आने वाली बाधाओं से भी राहत मिलती है। जानिए बसंत पंचमी पर राशि के अनुसार किए जाने वाले सरल और आसान उपाय।
राशि के अनुसार करें उपाय
1. मेष राशि:- इस राशि के लोगों को बसंत पंचमी के दिन पूजा के दौरान देवी सरस्वती के कवच का पाठ करना चाहिए। इससे पढ़ाई में आपकी रुचि बढ़ेगी और निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होगी, जिससे आपको हर परीक्षा में टॉप करने में मदद मिलेगी।
2. वृषभ राशि:- इस राशि के लोगों को सफेद चंदन का तिलक लगाना चाहिए और पूजा के दौरान देवी सरस्वती को पीले फूल चढ़ाने चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से तरक्की के रास्ते में आने वाली बाधाएं दूर हो जाती हैं।
3. मिथुन राशि:- इस राशि के जातक को पूजा के दौरान मां सरस्वती को कलम अर्पित करनी चाहिए। शुभ कार्यों की शुरुआत में भी इस कलम का प्रयोग करें। इससे सभी काम बिना किसी रुकावट के सफल होंगे।
4. कर्क राशि:- इस राशि के लोगों को बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए खीर का भोग लगाना चाहिए।
5. सिंह राशि:- इस राशि के जातक को बसंत पंचमी के दिन पूजा के दौरान 108 बार गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए।
6. कन्या राशि:- इस राशि के लोगों को बसंत पंचमी के दिन गरीब बच्चों को पेन, किताबें, पेंसिल और नोटबुक दान करनी चाहिए। इससे शैक्षणिक कार्यों में आ रही दिक्कतें दूर होंगी।
7. तुला राशि:- इस राशि के लोगों को बसंत पंचमी के दिन गरीबों को पीले या सफेद रंग के कपड़े दान करने चाहिए। पूजा के दौरान पीले रंग के लड्डू भी चढ़ाएं।
8. वृश्चिक राशि:- इस राशि के जातक को अपनी स्मरण शक्ति बढ़ाने के लिए देवी सरस्वती की विधिवत पूजा करनी चाहिए। साथ ही उन्हें एक पेन भी गिफ्ट करें। फिर पूजा के बाद इस कलम का प्रयोग शुभ कार्यों में करें।
9. धनु राशि:- इस राशि के जातकों को मां शारदे को प्रसन्न करने के लिए पीले रंग की मिठाई का भोग लगाना चाहिए।
10. मकर राशि:- इस राशि के लोगों को बसंत पंचमी के दिन गरीबों और जरूरतमंदों को अनाज और धन का दान करना चाहिए।
11. कुंभ राशि:- इस राशि के जातकों को इस बसंत पंचमी के दिन गरीब बच्चों को शिक्षा संबंधी वस्तुएं दान करनी चाहिए।
12. मीन राशि:- इस राशि के जातकों को बसंत पंचमी के दिन ब्राह्मणों को पीले रंग के वस्त्र दान करने चाहिए। ऐसा करने से आपके करियर में आ रही बाधाएं दूर हो जाएंगी।