Hair Colour Tips: आज के समय में मार्केट में बालों को कलर करने के लिए तरह-तरह के केमिकल भरे कलर्स मिल रहे हैं जिसका महिलाएं इस्तेमाल करती हैं, ताकि उनका लुक स्टाइलिश नजर आए। बाजार में कई तरह के रंग मौजूद है जिससे आप पसंद बदल सकते हैं। इन Hair Colour Tips रंगों का इस्तेमाल बेहद आसान होता है लेकिन इनमें मौजूद केमिकल बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको नेचुरल तरीके से बालों को लाल करने का तरीका बताएंगे जिसमें आप खूबसूरत दिखेंगे। आप जब भी बालों को कलर करें तो घरेलू तरीकों का ही इस्तेमाल करें इसके अलावा घरेलू चीज ही शामिल करें। बालों को लाल करने के लिए मेहंदी सबसे अच्छा विकल्प मानी जाती है महिलाएं इसका इस्तेमाल करती हैं।
चुकुंदर – Beetroot
मेहंदी को लाल रंग देने के लिए आप इसमें चुकंदर का रस मिला सकते हैं। इसके लिए चार से पांच चम्मच मेहंदी में दो से तीन चम्मच चुकंदर का रस मिलाएं। अब इसे रात भर लोहे की कड़ाही में छोड़ दें। सुबह इस मेहंदी को बालों पर अच्छी तरह लगाएं। इससे आपको जरूर फायदा दिखेगा.
गुड़हल के फूल – Gudhal Flower
आप मेहंदी में गुड़हल के फूल का पाउडर मिला सकती हैं। इसे इस्तेमाल करने के लिए 5-6 चम्मच मेहंदी, 3 चम्मच गुड़हल के फूल का पाउडर और चाय का पानी छानकर एक साथ मिला लें। इसे रात भर ऐसे ही छोड़ दें। सुबह बालों में मेहंदी लगाएं।
कॉफी पाउडर – Coffee Powdee
अगर आप अपने बालों में प्राकृतिक लाल रंग चाहते हैं तो मेहंदी में कॉफी पाउडर मिलाएं। इसके लिए आपको बस 1/2 गिलास पानी में 4 से 5 चम्मच मेहंदी और कॉफी पाउडर डालकर मिलाना है. इसे रातभर भिगोकर रखने के बाद सुबह मेहंदी पर लगाएं।