Homeलाइफस्टाइलKiss Day: ये है Kiss स्ट्रीट, अंदर जा सकता...

Kiss Day: ये है Kiss स्ट्रीट, अंदर जा सकता है सिर्फ एक कपल

Kiss Day: 7 फरवरी से वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो चुकी है। इस हफ्ते का हर दिन प्रेमियों के लिए खास है। इसकी शुरुआत 7 फरवरी को रोज डे, 8 को प्रपोज डे, 9 को चॉकलेट डे, 10 को टेडी डे, 11 को प्रॉमिस डे, 12 को हग डे और 13 फरवरी को किस डे से होगी। भले ही भारत में पश्चिमी संस्कृति तेजी से बढ़ी है, लेकिन पब्लिक प्लेस पर इंटीमेट को बहुत बुरा माना जाता है। इस समय वैलेंटाइन वीक चल रहा है तो आइए जानते हैं एक ऐसी सड़क के बारे में जिसे किस स्ट्रीट के नाम से जाना जाता है।
अगर कहा जाए कि एक सड़क ऐसी भी है जहां कपल्स किस करने के लिए इंतजार करते हैं तो शायद आपको यकीन नहीं होगा लेकिन हम आपको बता दें कि एक ऐसी सड़क भी है जहां कपल्स किस करने के लिए इंतजार करते हैं। तो आइए जानते हैं इस जगह के बारे में।

कहां पर ये ये फेमस गली

दुनियाभर में ऐसी कई जगहें हैं जो कपल्स के लिए रोमांटिक मानी जाती हैं, क्योंकि इन जगहों की खूबसूरती के बीच कपल्स एक-दूसरे के साथ समय बिताना चाहते हैं, लेकिन क्या हो जब एक साधारण सी सड़क कपल्स के बीच काफी मशहूर हो जाए। आइए आपको बताते हैं कि यह जगह किस गली से जानी जाती है। यह सड़क मेक्सिको के गुआनाजुआटो में है। भले ही यह जगह कोई बड़ा होटल या टूरिस्ट स्पॉट नहीं है, लेकिन फिर भी कपल्स के बीच यह जगह काफी मशहूर है। इस सड़क का नाम ‘एले ऑफ द किस’ है।

यहां किस करने के लिए कपल्स की लंबी लाइन लगी रहती है।

दरअसल, ‘एले ऑफ द किस’ के नाम से मशहूर यह सड़क बेहद संकरी है और इसमें एक बार में सिर्फ एक जोड़ा ही प्रवेश कर सकता है। यही कारण है कि यहां के लोगों को अपने प्रेमी या प्रेमिका के साथ इंतजार करना पड़ता है और सड़क के सामने प्रेमियों की लंबी कतार लगी रहती है। जानकारी के मुताबिक यह सड़क शाम होते ही बंद हो जाती है।

इस गली में किस करने का इतना क्रेज क्यों है?

दरअसल, ‘एले ऑफ द किस’ नाम की यह जगह प्रेमी जोड़ों के लिए मशहूर है। जिसके मुताबिक, एक लड़की को एक गरीब लड़के से प्यार हो गया, लेकिन उन्हें मिलने की मनाही थी, इसलिए उन्होंने इस गली में एक कमरा किराए पर ले लिया। दोनों अपनी बालकनी से एक-दूसरे को किस करते थे, लेकिन लोगों को इस बारे में पता चल गया और इस प्रेम कहानी का दुखद अंत हो गया। वर्तमान समय में इस सड़क पर जोड़े चुंबन को प्यार की निशानी मानते हैं।

Latest Articles