Homeलाइफस्टाइलदूध, मक्खन और पनीर नहीं यह सब्जी है ज्यादा...

दूध, मक्खन और पनीर नहीं यह सब्जी है ज्यादा ताकतवर, लोहे सी मजबूत होंगी हड्डियां

Health Tips: हड्डियां मजबूत होने पर ही हमारा शरीर अच्छे से चल पाता है। हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए शरीर में कैल्शियम भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। ऐसे कई खाद्य पदार्थ हैं जिनसे हमें कैल्शियम आसानी से मिल सकता है। दूध, दही और पनीर जैसी कई चीजें हैं, जो कैल्शियम का रिच सोर्स मानी जाती हैं। अगर शरीर में कैल्शियम का स्तर बहुत कम हो तो डॉक्टर दवाओं के जरिए इसकी पूर्ति भी करते हैं।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि हरी सब्जियों में से एक तुरई भी कैल्शियम से भरपूर होती है। इस सब्जी के बारे में ज्यादातर लोग नहीं जानते होंगे। लेकिन ये ऊर्जा का पावर हाउस है। इसे नियमित रूप से खाने से हड्डियां चट्टान की तरह मजबूत हो जाती हैं। आइए जानते हैं इस सब्जी की खासियत के बारे में

तमाम न्यूट्रिएंट्स से भरपूर

तुरई को लेकर लोग इसलिए भ्रमित रहते हैं क्योंकि यह खीरे की तरह दिखती है। यह फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और स्वस्थ वसा से भरपूर है। इसमें फोलेट, विटामिन सी, पोटैशियम, जिंक और फाइबर जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह बहुत फायदेमंद है।

कब्ज दूर करें

आपको बता दें कि तुरई में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इससे पाचन तंत्र ठीक रहता है। इससे कब्ज से भी राहत मिलती है। जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं उन्हें अपने आहार में तुरई को जरूर शामिल करना चाहिए। इससे ब्लड शुगर भी नियंत्रण में रहता है.

शरीर फिट रहेगा

तोरई में पोटेशियम, फोलेट और विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है। ये हड्डियों, दांतों और त्वचा को स्वस्थ रखने का काम करते हैं। ये हमें मजबूत बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा, ये उम्र बढ़ने के साथ शरीर की संरचना को बनाए रखने में भी सहायक होते हैं।

इसके अलावा गर्भावस्था के दौरान तोरई खाना बहुत फायदेमंद होता है। इसमें पाया जाने वाला फोलेट गर्भावस्था के दौरान बच्चे के न्यूरोलॉजिकल विकास के लिए महत्वपूर्ण है। इससे गर्भावस्था के दौरान मां और बच्चा दोनों स्वस्थ रहते हैं।

Latest Articles