Homeलाइफस्टाइल40 की उम्र से पहले घूम लें ये जगहें,...

40 की उम्र से पहले घूम लें ये जगहें, वरना बाद में होगा पछतावा

Best Tourist Place: हमारे देश में कई धर्मों को मानने वाले और अलग-अलग भाषाएं और बोलियां बोलने वाले लोग रहते हैं। हमारा देश सांस्कृतिक दृष्टि के अलावा भौगोलिक दृष्टि से भी बेहद खूबसूरत है। देश में कई ऐसी जगहें हैं जहां जाकर मन करता है कि वहां जाकर प्राकृतिक सुंदरता में खो जाएं। अगर आप भी घूमने के शौकीन हैं तो आपको जीवन में एक बार इन जगहों पर जरूर जाना चाहिए या यूं कहें कि बूढ़े होने से पहले आपको इन जगहों पर जाना चाहिए, क्योंकि यहां दोस्तों के साथ घूमने का अपना ही मजा है।
प्राकृतिक सुंदरता के बीच दोस्तों के साथ रोमांच से भरी यात्रा किसे पसंद नहीं होगी? ऐसी कुछ जगहें हैं जहां आप अपने घूमने वाले दोस्तों के ग्रुप के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं, तो आइए जानते हैं।

यादगार रहेगी लद्दाख यात्रा

अपने दोस्तों के साथ एक बार लद्दाख जरूर जाएं। यहां की शांति, बर्फीली सड़कें, दिल को छू लेने वाले मनोरम नजारें किसी के भी जीवन भर यादगार रहेंगे। यहां का रास्ता इतना आसान नहीं है, लेकिन अगर आप रोमांच के शौकीन हैं तो यहां बाइक की सवारी का आनंद लेना एक बेहतरीन अनुभव होगा।

हिमाचल में लाहौल स्पीति

पहाड़ों की खूबसूरत वादियों में समय बिताना हर किसी को पसंद होता है और हिमाचल आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन हो सकता है। यहां आप दोस्तों के साथ लाहौल स्पीति की सैर का प्लान बना सकते हैं। यहां आप न सिर्फ पहाड़ों की सैर कर सकते हैं बल्कि बौद्ध मठ और ग्लेशियर लेक का भी दौरा कर सकते हैं। लाहौल स्पीति में आप दोस्तों के साथ कैंपिंग और ट्रैकिंग का भी मजा ले सकते हैं।

रुद्रप्रयाग जाएँ

दोस्तों के साथ रुद्रप्रयाग के ऊंचे पहाड़ों में ट्रैकिंग करना आपके जीवन का सबसे अच्छा समय होगा। यहां आकर आप न केवल एडवेंचर एक्टिविटी का आनंद ले सकते हैं बल्कि अलकनंदा और मंदाकिनी नदियों का संगम देखकर आपका दिल खुशी से भर जाएगा। इसके अलावा आप यहां केदारनाथ, रुद्रनाथ, तुंगनाथ और चामुंडा देवी के भी दर्शन कर सकते हैं।

गोवा की लाइमलाइट अवश्य देखें

गोवा युवाओं के लिए घूमने की सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है और ज्यादातर युवा गोवा जरूर जाना चाहते हैं। दूर-दूर तक फैला समुद्र और बीच और देश में ही किसी विदेशी देश का अहसास कराते हैं। इसलिए आपको एक बार गोवा की यात्रा का प्लान जरूर बनाना चाहिए।

Latest Articles